Aapka Rajasthan

Alwar सफाई के लिए लगाने होंगे अस्थाई कर्मचारी

 
Alwar सफाई के लिए लगाने होंगे अस्थाई कर्मचारी

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर नगर निगम ने शहर की सफाई को लेकर टेंडर प्रक्रिया की है। उसमें साफ लिखा है कि अस्थाई कर्मचारी ठेकेदार की ओर से लगाए जाएंगे। निगम ने साफ कर दिया कि यदि अस्थाई कर्मचारी वार्डों में नहीं भेजे गए तो कार्रवाई होगी। हालांकि दो दिन से शहर में कुछ इलाकों में सफाई व्यवस्था देखी गई है लेकिन पार्षदों का कहना है कि वार्डों की स्थिति का आकलन खुद अफसर करें।

नगर निगम के पास स्थाई कर्मचारियों की संख्या करीब 500 है। नई शर्तों के मुताबिक अस्थाई कर्मचारी हर वार्ड में 11 भेजे जाने हैं। इस तरह 65 वार्ड में संख्या 715 होनी चाहिए, लेकिन जोन एक व दो में कर्मचारियों की संख्या गिनती की बताई जा रही है। यही कारण है कि वार्डों में समुचित सफाई नहीं हो पा रही है। पार्षद विक्रम यादव, सतीश यादव, नारायण साईवाल, प्रीतम आदि का कहना है कि अस्थाई कर्मचारी जब तक वार्डों में नहीं पहुंचेंगे तब तक शहर साफ दिखाई नहीं देगा। प्रमुख मार्गों का कूड़ा उठाने से पूरा शहर साफ नहीं होगा। वहीं दूसरी ओर नगर निगम ने संबंधित ठेकेदार से भी सफाई व्यवस्था पर जवाब मांगा गया है। व्यवस्था नहीं सुधरेगी तो कार्रवाई होगी।