Aapka Rajasthan

Alwar इस वर्ष राजा मंगल और मंत्री शनि होंगे, इन राशियों पर रहेगा लाभकारी

 
Alwar इस वर्ष राजा मंगल और मंत्री शनि होंगे, इन राशियों पर रहेगा लाभकारी

अलवर न्यूज़ डेस्क,  ‎‎‎होली के बाद अब नव संवत् 2081 की शुरुआत चैत्र मास ‎की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से होगी। इस बार यह 9 अप्रैल ‎‎को है। नया संवत् मंगलवार से शुरू हो रहा‎ है। इस प्रकार इस साल का राजा ‎मंगल और मंत्री शनि के नेतृत्व का ‎प्रभाव रहेगा।‎ ज्योतिषाचार्य कमलेश खेडापति के अनुसार पिंगल नामक वर्ष में‎ भय रहेगा। सत्ता संचालन पक्ष अपने‎ बहुमत से विपक्ष को परास्त कर सत्ता‎सुख प्राप्त करेंगे। राजा मंगल होने से‎ अग्नि भय, बम कांड, उग्र व हिंसक‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎ प्रदर्शन, वायुयान की बड़ी दुर्घटनाएं ‎होंगी। वहीं शनि के प्रधानमंत्री होने से‎ सत्तापक्ष के लोग निरंकुश रहेंगे।‎

हालाकि पंचांग के अनुसार संवत् 2081‎ में 8 अप्रैल को सोमवार की रात्रि में 11‎ बजकर 55 मिनट पर प्रतिपदा तिथि का ‎शुभारंभ हो जाएगा। इसलिए कई‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎ ज्योतिषी सोमवार से संवत् शुरू होना‎ बता रहे हैं। सोमवार का स्वामी चंद्र और ‎उनके मंत्री शनि महाराज ही होंगे। ज्योतिष के अनुसार पंचागों में मतभेद ‎के चलते कई जगह संवत्सर का नाम ‎क्रोधी बताया गया है। मंगल स्वामी होने ‎से आग आदि की संभावनाएं ज्यादा ‎रहेंगी। सूर्योदय से ‎तिथि प्रतिपदा लगने से 9 अप्रैल को ही ‎नववर्ष मनाया जाएगा। इसी दिन नव ‎संवत् लगेगा।‎

विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं का प्रभाव बढ़ेगा‎

इस साल अच्छी वर्षा होगी और प्रजा सुखी और संपन्न होगी। ‎रस वाले पदार्थों का उत्पादन अच्छा होगा। कई बार जनता का प्रभाव सत्ता पर‎ अधिक दिख सकता है। देश में धर्म के कार्य अधिक होंगे। जनहित के कार्यों में राजा‎ का फोकस अधिक रहेगा। विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं का प्रभाव भी बढ़ेगा।‎

4 राशियों के लिए नया संवत् विशेष लाभकारी‎

नव संवत् 2081 चार‎ राशियों पर विशेष लाभकारी ‎होगा। मेष, वृषभ, कर्क और ‎कुंभ राशि वाले जातकों को ये‎ मिलेंगे फायदे...‎
मेष राशि - इस राशि के ‎जातकों के लिए भी नया संवत्‎ फलदायी रहने वाला है। इस ‎साल गुरु की शुभ स्थिति का‎ लाभ भी इन्हें मिलेगा।‎
वृषभ राशि - इस राशि के ‎जातकों के लिए संवत् 2081‎ गुरु का गोचर इनकी राशि में ‎होगा। ऐसे में नया संवत्‎ इस राशि के लोगों को उन्नति दिलाने वाला ‎रहेगा। इनके घर में धर्म, कर्म और शुभ ‎कार्य भी खूब ‎होंगे।‎
कर्क राशि - इस राशि के‎ जातकों को शनि की ढैय्या ‎के प्रभाव में कुछ कमी‎ आएगी और राहत की सांस ‎मिल सकेगी। साल के अंत ‎में मेहनत का लाभ मिलेगा।‎
कुंभ राशि - इस राशि के ‎जातकों के लिए शनि का ‎राजा होना और शनि का‎ मंत्री पद पर विराजमान होना‎ लाभकारी रहेगा। प्रचलित ‎मत से मंगल का राजा होना‎ भी इनके लिए शुभ रहने‎ वाला है।‎