Aapka Rajasthan

Alwar पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जिले में फिर बदला मौसम, किसान चिंतित

 
Alwar पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जिले में फिर बदला मौसम, किसान चिंतित
अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर  जिले में शुक्रवार को मौसम ने एक बार फिर पलटा खा गया। दोपहर में मौसम ने पलटा खाया और शाम को तेज हवा के साथ बारिश हुई। हवा की रफ्तार करीब 15 किमी प्रतिघंटा के आसपास रही। जिले के पिनान और रैणी में हल्की ओलावृष्टि भी हुई। अन्य इलाकों में भी बारिश से मौसम ठंडा हो गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिन बारिश के साथ कई इलाकों में पड़ने की संभावना है। अलवर शहर में सुबह सर्दी का असर रहा। धूप खिली तो राहत मिली। दोपहर में बादल छा गए।

शाम कई जगहों पर तेज हवा चली। शाम को तेज हवा के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश से लोग सुरक्षित स्थान तलाशते नजर आए। करीब एक घंटा तक मेघगर्जन के साथ बारिश हुई। इससे मौसम ठंडा हो गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेलिसयस दर्ज किया गया। बारिश व तेज हवा से शहर के ज्यादातर इलाकों में बिजली गुल हो गई। बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों को परेशानी हुई। बारिश की वजह से वैवाहिक समारोह में भी खलल पड़ा। गड़गड़ाहट के साथ हुई बारिश: थानागाजी. कस्बे सहित क्षेत्र के किशोरी, भीकमपुरा, क्यारा, कबलीगढ़, बामनवास चौगान, डेरा सहित कई इलाकों में तेज हवा, गर्जना के साथ बारिश ने किसानों की चिंता ब?ा दी। शाम 6 बजे मौसम पलटा। करीब 7 बजे गड़गड़ाहट के साथ करीब आधे घण्टे तक बारिश हुई।

बारिश व ओलावृष्टि ने बढ़ाई किसानों की चिंता

 क्षेत्र में अपराह्न बाद बदले मौसम ने लोगों को सर्दी का अहसास करा दिया। करीब एक मिनट हुई ओलावृष्टि से किसानों के चेहरों पर मायूसी छा गई। किसान नरेश जाट व परभाती जाट ने बताया कि खेतों में खड़ी सरसों की फसल में पहले ही नमी बनी हुई है। अब ओलावृष्टि व बारिश ने किसान की ओर चिन्ता बढा दी है। किसान खेतों में पकी खड़ी फसल को जल्दी से जल्दी कटाई की जुगत में महंगी मजदूरी देने को मजबूर हैं। कस्बा सहित क्षेत्र में शुक्रवार शाम मौसम का मिजाज बदल गया। कुछ ही देर में घने बादल छा गए ओर तेज गर्जना होने लगी। किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें छा गई। किसानों ने बताया कि सरसों की पकी फसल खेतों में खड़ी है या कटाई चल रही है। बरसात या ओलावृष्टि हुई तो मेहनत पर पानी फिर जाएगा।