Aapka Rajasthan

Alwar महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने दो साल पहले की थी शुरू

 
Alwar महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने दो साल पहले की थी शुरू
अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर पूर्व सरकार ने दो साल पहले महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर उड़ान योजना की शुरुआत की थी। इसमें आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत महिलाओं और किशोरियों को नि:शुल्क सेनेटरी नैपकीन दी जाती है, लेकिन उडान योजना की रफ्तार इस साल की शुरुआत में ही धीमी पड़ गई है। महिलाओं को पिछले कई माह से सेनेटरी नैपकीन नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में महिलाएं आंगनबाड़ी केंद्रों से बैरंग लौट रही हैं।

अलवर जिले में हैं लगभग 8 लाख से अधिक लाभार्थी

जिले में उडान योजना के तहत करीब 7 लाख 97 हजार 729 लाभार्थी हैं, जो कि आंगनबाड़ी केंद्रों से सेनेटरी नैपकीन लेती हैं। अलवर शहर के काला कुआं, शिवाजी पार्क, सूर्यनगर सहित अन्य केंद्रों पर पिछले छह माह में एक ही बार नैपकीन की सप्लाई हुई है। हजूरी गेट, लालखान, नयाबास सहित अन्य केंद्रों पर पिछले साल जुलाई व सितंबर की ही सप्लाई आई है। नए साल में एक भी बार सेनेटरी नैपकीन का वितरण नहीं हो पाया। अब ये नई सप्लाई आने का इंतजार कर रही है।

एक ही जवाब आगे से नहीं आ रहे सेनेटरी नैपकीन : गरीब व मध्यम वर्ग की महिलाएं आंगनबाड़ी केंद्रों से नि:शुल्क सेनेटरी नैपकीन लेती है। अब नैपकीन के नहीं आने पर जब आंगनबाड़ी केंद्र पर जानकारी कर रही है तो हर बार एक ही जवाब मिलता है कि नैपकीन आगे से नहीं आ रही है। ऐसे में जरूरतमंद महिलाओं को महंगे दामों से बाजार से सेनेटरी नैपकीन खरीदने पड़ रहे हैं।

ब्लॉक लाभार्थियों की संख्या

अलवर शहर 35938

बानसूर 76495

बहरोड़ 49092

कठूमर 65090

किशनगढ़बास 50024

कोटकासिम 26145

लक्ष्मणगढ़ 62694

मालाखेड़ा 3690

मुंडावर 62868

नीमराणा 38836

राजगढ 52333

रामगढ़ 59572

रैणी 29788

थानागाजी 49320

तिजारा 70838

उमरैण 65006