Aapka Rajasthan

Alwar दिनभर गर्मी रही, शाम को 30 किमी की रफ्तार से चली आंधी

 
Alwar दिनभर गर्मी रही, शाम को 30 किमी की रफ्तार से चली आंधी

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर शहर में शुक्रवार को दिनभर की गर्मी के बाद शाम को 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली। इसके बाद बूंदाबांदी हुई। हादसे की आशंका के चलते डिस्कॉम ने बिजली सप्लाई बंद कर दी। शहर का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने जिले में शनिवार को आंधी चलने और बारिश की संभावना जताई है। शहर में सुबह से गर्मी पड़ रही थी। दिन चढ़ने के साथ गर्मी के तेवर तीखे होते गए।शाम 5 बजे के  करीब मौसम ने करवट बदली। आकाश में बादल छा गए और आंधी चलना शुरू हो गई। चारों तरफ धूल ही धूल उड़ने से वाहन चालकों को वाहन चलाने में परेशानी हुई। वहीं, एमआईए के गूंदपुर गांव में किराए के मकान में रहने वाले 70 वर्षीय जमाई की संदिग्ध मौत हो गई। वह एमआईए की फैक्ट्री में काम करता था और बीमार था। उधर, लू की चपेट में आने से शुक्रवार को एक रोगी सामान्य अस्पताल के लू तापघात वार्ड में भर्ती हुआ है।

राजगढ़ में आंधी व बारिश राजगढ़ में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को आंधी के साथ आई बारिश से लोगों को सुकून मिला। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला। इससे पहले धूप और गर्मी के कारण लोग बेहाल रहे। गुरुवार रात भी करीब 15 मिनट आई बारिश से मौसम सुहाना हो गया था।