Aapka Rajasthan

Alwar प्रदेश के 6204 मिनी आंगनबाडी केन्द्र क्रमोन्नत, जिले के 213 शामिल

 
Alwar प्रदेश के 6204 मिनी आंगनबाडी केन्द्र क्रमोन्नत, जिले के 213 शामिल

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर  महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने सोमवार को आदेश जारी कर राज्य के करीब 6204 मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को क्रमोन्नत करते हुए आंगनबाड़ी केंद्र बना दिया है। इसमें सबसे ज्यादा मिनी आंगनबाड़ी केंद्र बांसवाड़ा में हैं, जिनकी संख्या 490 है। डूंगरपुर में 474 मिनी आंगनबाड़ी केंद्र हैँ। इनको भी आंगनबाड़ी केंद्र बना दिया गया है। इस संबंध में समेकित बाल विकास सेवाएं के नि र्देशक ने आदेश जारी किए हैं। इसमें अलवर जिले के करीब 213 केंद्र शामिल है। अलवर शहर में वर्तमान में चार मिनी आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किए जा रहे हैं जो अब आंगनबाड़ी केंद्र बन गए हैं। मिनी आंगनबाड़ी केंद्र बनने के बाद इस क्षेत्र की महिलाओं और बच्चों को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही यहां कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को भी फायदा होगा।

अलवर जिले में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र-3445

अलवर शहर में संचालित-154

मिनी आंगनबाड़ी केंद्र- 4

मिनी आंगनबाड़ी जनसंख्या के अनुसार बनाए जाते हैं। पांच सौ के आसपास जनसंख्या होने पर मिनी आंगनबाड़ी केंद्र और 1000 जनसंख्या होने पर आंगनबाड़ी केंद्र खोले जाते हैं। मिनी आंगनबाड़ी केंद्र पर एक ही पद कार्यकर्ता का होता है, जबकि आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यकर्ता और सहायिका का पद होता है। चिकित्सा विभाग की ओर से आशा सहयोगिनी को लगाया जाता है। मिनी आंगनबाड़ी केंद्र बनने के बाद केंद्रों पर सहायिका और आशा सहयोगिनी की भर्ती की जाएगी। इससे महिलाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेेेंगे। मिनी आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यरत कार्यकर्ता का मानदेय कम होता है, अब मानदेय भी बढ़ जाएगा।