Aapka Rajasthan

Alwar केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी, कांग्रेस का टिकट घोषित होना बाकी

 
Alwar  केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी, कांग्रेस का टिकट घोषित होना बाकी

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का सोमवार को अलवर शहर के जगन्नाथजी मंदिर से भर्तृहरि धाम तक दौरा रेगा। वे दूसरी बार अपने कार्यकर्ताओं के साथ पदल मार्च करते हुए जनसंपर्क करेंगे। जबकि अभी तक कांग्रेस ने अलवर लोकसभा सीट पर अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। जबकि बीजेपी के नेताओं का प्रचार शुरू हो गया है।

सबसे पहले जगन्नाथजी मंदिर पहुंचेंगे

भूपेंद्र यादव सुबह करीब 11 बजे जगन्नाथजी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद त्रिपोलिया महादेव मंदिर में पूजा, विवेकानंद सर्किल पर माल्यार्पण, परशुरामसर्किल पर माल्यार्पण करेंगे। यहां तक पदल ही कार्यकर्ताओं के साथ निकलेंगे। इसके बाद ढाई पेडी, उमरैण, सावड़ी गावं, अकबरपुर, भृर्तृहरि तिराहा होते हुए भृर्तृहरि मंदिर जाएंगे। भर्तृहरि तिराहे से धाम तक पैदल यात्रा करेंगे। सबसे पहले मोती डूंगरी पर कार्यालय का उद्घाटन भी होगा।

कांग्रेस के 3 में से एक नाम

अब कांग्रेस पार्टी की ओर से लोकसभा का प्रत्याशी घोषित होना बाकी है। प्रमुख रूप से पार्टी के स्तर पर पूर्व सांसद डॉ करण सिंह यादव, मुंडावर विधायक ललित यादव और पूर्व विधायक संदीप यादव के नामों पर चर्चा हैं। पार्टी के सूत्रों के अनुसार सबसे मजबूत प्रत्याशी डॉ करण सिंह हो सकते हैं। लेकिन विधानसभा चुनाव में टिकट वितरणर पर उनका विरोध आड़े आ रहा है। तब उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह पर आरोप लगाए थे कि गलत लोगों को टिकट दिए गए हैं। करण सिंह के बाद मुंडावर विधायक ललित यादव का नाम है। वे विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक वोटे से जीते थे। वहीं उनके पास यूथ की बड़ी टीम है। आमजन में उनका क्रेज भी हैं। वहीं तिजारा के पूर्व विधायक संदीप यादव को विधानसभा में कहीं से टिकट नहीं मिला था। वे तिजारा व किशनगढ़बास से टिकट मांग रहे थे। लेकिन पार्टी ने उन विचार नहीं किया। अब उनका नाम लोकसभा के प्रत्याशी के रूप में चला है। लेकिन पार्टी की अंदरुनी रिपोर्ट में वे तीनों में से सबसे कमजोर प्रतयाशी हैं।