Aapka Rajasthan

Alwar भतीजे की शादी के कुछ घंटे बाद चाचा की मौत, घर में मातम

 
Alwar भतीजे की शादी के कुछ घंटे बाद चाचा की मौत, घर में मातम 

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर शहर के अकबरपुर थाना क्षेत्र के कुशलपुरा गांव निवासी 55 साल के सरकारी कर्मचारी पंप चालक रूप सिंह गुर्जर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। गुरुवार को दिन में भतीजे की शादी सम्पन्न हुई थी। रात को घर आने पर अचानक तबीयत बिगड़ी। जिनको अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत बता दिया। मृतक रूप सिंह गुजर्र (55) अकबरपुर में जलदाय विभाग में पंप चालक थे। 7 मार्च को दिन में रूप सिंह गुर्जर के भतीजे सुरेंद्र गुर्जर की शादी थी। शादी का कार्यक्रम दिन में ही संपन्न हुआ था। जिसकी बारात माधोगढ़ के लिए गई थी। शादी सम्पन्न होने और दुल्हन के घर आने के बाद रात करीब 9:30 बजे रूप सिंह की अचानक तबीयत खराब हो गई। जिनको अलवर जिला अस्पताल लाया गया। लेकिन अस्पताल में आने पर डॉक्टर ने मृत बता दिया।

अस्पताल में मृतक के परिजन।

रिटायरमेंट के 5 साल बचे थे  रूप सिंह के रिटायरमेंट के 5 साल ही बचे थे। उससे पहले ही अचानक मौत हो गई। जिनके दो बेटे हैं। एक बेटा नौकरी की तैयारी कर रहा है। दूसरा बेटा फाइनेंस कंपनी में काम करता है।