Aapka Rajasthan

Alwar टाइगर 2 महीने से बाहर घूम रहा, भूख के कारण रो रहा बेहाल

 
Alwar टाइगर 2 महीने से बाहर घूम रहा, भूख के कारण रो रहा बेहाल 
अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर सरिस्का के जंगल से बाहर आया टाइगर लगातार हमलावर हो रहा है। कभी ट्रैंकुलाइज करने वाली टीम के वनकर्मी पर हमला किया तो कभी ग्रामीण महिला पर। जानवरों को भी आए दिन शिकार बना रहा है, लेकिन लोगों की जाग होने व अन्य खतरों के चलते वह शिकार का आनंद पूरी तरह नहीं ले पा रहा है। जानकार कहते हैं कि टाइगर की भूख लगातार बढ़ रही है। दो माह से वह खुद भी परेशान है। वन विभाग की पूरी टीम उसे अपने घर में पहुंचाने में विफल है। ग्रामीण इलाकों में दहशत बढ़ रही है। लोग कह रहे हैं कि इसकी भूख यदि शांत नहीं हुई तो ये आदमखोर भी बन सकता है। ऐसे में हालात खराब हो सकते हैं। हालांकि अब तक के इतिहास में कोई टाइगर या शेर आदमखोर नहीं हुआ है।

टाइगर बढ़ रहे...घर पड़ रहा छोटा : सरिस्का टाइगर रिजर्व का एरिया करीब 1200 स्क्वायर किलोमीटर का है। अब तक के इतिहास में सबसे अधिक टाइगर सरिस्का में आए हैं। संख्या इनकी 30 पहुंच गई है। टाइगरों को अपने टेरेटरी बनाने के लिए जगह चाहिए जो वर्तमान जगह के हिसाब से कम है। एक टाइगर एक रात में 40 किलोमीटर से ज्यादा एरिया नाप देता है। वह सीधा चलता है। रातभर चलता है। ऐसे में टेरेटरी बनाने को लेकर टाइगरों की आपसी लड़ाई के भी किस्से बाहर आए हैं।

दिन-रात दहशत में ग्रामीण, रात को बाहर नहीं निकल पा रहे लोग : ततारपुर, किशोरपुरा, साबी नदी आदि एरिया में ये देखा गया है। हर कोई दहशत में हैं। गांवों में अलर्ट भी लोग खुद एक-दूसरे को कर रहे हैं। जहां-जहां टाइगर देखा गया है वहां लोग एहतियात के तौर पर रातभर घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। शहर के आसपास के एरिया में भी लोग अलर्ट पर हैं। वन विभाग की टीम दो माह से इसके पीछे दौड़ रही है, लेकिन ये हाथ नहीं आ रहा है। बताते हैं कि टाइगर का मुंह अब सरिस्का बफर जोन की ओर मुड़ चुका है।