Aapka Rajasthan

Alwar मौसम बदलते ही सरिस्का में बाघों की संख्या बढ़ी

 
Alwar मौसम बदलते ही सरिस्का में बाघों की संख्या बढ़ी

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर पिछले दो दिनों से अलवर में मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही सरिस्का में टाइगर की साइटिंग बढ़ गई है। दिन में बादल छाने और कई जगहों हल्की बारिश और ओले गिरने के बाद तापमान में गिरावट आई है। सरिस्का में टाइगर दिखने से टूरिस्ट की खुशी बढ़ी है। अलवर में मंगलवार सुबह की सफारी के दौरान पर्यटकों को करीब एक घंटे तक युवा बाघ एसटी-21 की जबरदस्त साइटिंग हुई। टाइगर जिप्सियों के बीच में आ गया। काफी देर तक ट्रैक पर जिप्सी के पीछे-पीछे चलता रहा। इस नजारे को टूरिस्ट ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।

सरिस्का में टाइगर ST-21 सफारी वाली जिप्सियों के बीच से निकला। - Dainik Bhaskar

सरिस्का के कर्मचारियों के अनुसार गर्मी कम होने और बारिश होने से पानी की उपलब्धता बढ़ जाती है। गर्मी कम होने से वन्यजीव आसानी से निकलते हैं। सरिस्का का युवा बाघ एसटी-21 तारुंडा जंगल के पास अधिक देखा जाता है। यह उसकी टैरेटरी है। इस कारण तारुंडा के जंगल की तरफ टूरिस्ट की सफारी अधिक रहती है। यह युवा टाइगर काफी आकर्षक है।