Aapka Rajasthan

Alwar स्वस्थ और प्रसन्न रहें, यह फार्मूला लोगों को रखता ठीक

 
Alwar स्वस्थ और प्रसन्न रहें, यह फार्मूला लोगों को रखता ठीक
अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर बदलती जीवन शैली व गलत खानपान के चलते लोगों के जीवन पर संकट आने लगा है। धीरे-धीरे जिंदगी भी कम होती जा रही है, लेकिन तिजारा क्षेत्र में लोग सबसे ज्यादा लम्बा जीवन जी रहे हैं। इसकी वजह शुद्ध व ताजा भोजन करना और चिंता मुक्त रहना। सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग के वर्ष 2023 के आंकड़ों के अनुसार जिले में 161 बुजुर्ग ऐसे हैं, जिनकी आयु 99 साल से ज्यादा है। इसमें सबसे ज्यादा तिजारा में हैं और उसकी संख्या 22 है। ये सभी बुजुर्ग विभाग की ओर से पेंशन भी ले रहे हैं।

100 साल पूरे नहीं कर पा रहे : इसके साथ ही बहादुरपुर, बर्डोद, गोविंदगढ़, खैरथल, खेरली, लक्ष्मणगढ, कोटकासिम, टपूकडा, नीमराणा नगर पालिका क्षेत्र में लोग 100 साल की आयु पूरी नहीं कर पा रहे हैं। यहां 99 साल से अधिक आयु का व्यक्ति नहीं है। इसकी वजह यहां की जीवन शैली व यहां का भोगौलिक परिदृश्य है।

75 से 100 साल जी रहे बानसूर के लोग : अलवर जिले में बानसूर के लोग 75 से 100 साल तक का जीवन आसानी से जी रहे हैं। यहां पर करीब 2451 बुजुर्ग हैं जिनकी आयु 75 से 100 साल के बीच है। इसके साथ ही तिजारा, रामगढ़, कठूमर, उमरैण के लोग भी 75 से अधिक उम्र जी रहे हैं।

ये हैं लंबी आयु जीने का राज गौरतलब है कि यहां के लोग स्वस्थ रहो और मस्त रहो के फार्मूला को अपनाकर जिदंगी को खुशहाल तरीके से जीते हैं। ज्यादातर बुजुर्ग शुद्ध व ताजा भोजन ही करते हैं। ये बुजुर्ग खानपान का बहुत ध्यान रखते हैं और खेती बाड़ी जैसा मेहनत का काम करना पसंद करते हैं। यहां के ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी सर्दी में मक्का बाजरे की रोटी, दूध, दही व खेतों में उगाई गई सब्जियों का ही इस्तेमाल खाने में करते हैं।लंबी आयु जीने के लिए स्वस्थ रहना जरूरी है। व्यक्ति को स्वयं को अपने शरीर का ध्यान रखना होता है। तनाव मुक्त रहने व खुश रहने से व्यक्ति लंबी आयु जीता है। बीमारी ना हो इसके लिए यहां के लोग फास्ट फूड खाने के बजाय देशी खाना खाते हैं। जब तक जीवन है तब तक काम करते हैं। यही वजह है कि लंबा जीवन जी रहे हैं।