Aapka Rajasthan

Alwar चलने लगे पंखे और कूलर, धूप से भी बचाव होने लगा

 
Alwar चलने लगे पंखे और कूलर, धूप से भी बचाव होने लगा

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर  मार्च के खत्म होते ही तेज गर्मी ने दस्तक दे दी है। दिन के साथ-साथ रात के पारे में भी बढ़ोतरी का क्रम जारी है। रविवार को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान बढ़ने के साथ ही दिन में तेज चटक धूप लोगों को सताने लगी है। दोपहर में धूप अधिक होने के कारण लोग छांव की तलाश करने लगे हैं। वहीं, घर और ऑफिसों में पंखे, कूलर और एसी दनदनाने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में जिले के तापमान में उछाल आएगा। आसमान में हल्के बादल छाए रहने की उम्मीद है। गर्मी में और बढ़ोतरी होगी। गर्मी के दस्तक के साथ ही शहर में जगह- जगह पीने के प्याऊ शुरू हो गई है। प्याऊ पर राहागीर गर्मी में अपनी प्यास को बूझा रहे हैं। इससे राहत मिल रही है।

18 किलोमीटर प्रतिघंटा से चल रही हवा

जिले में गर्मी अधिक होने से हवा भी गर्म हो गई है। साथ ही चलने वाली हवा की गति में भी बढ़ोतरी हो गई है। रविवार को जिले में हवा की रफ्तार 18 किलोमीटर प्रतिघंटा से चलती रही। इससे सड़कों पर धूल के कण और कचरे के ढेर से कचरा इधर-उधर फैलता रहा।