Aapka Rajasthan

Alwar रात में बारिश, फसलों को फायदा, किसान खुश

 
Alwar रात में बारिश, फसलों को फायदा, किसान खुश 

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर जिले में सोमवार सुबह मौसम साफ है। जबकि शनिवार देर रात तक हल्की बारिश रही। शाम से बारिश होना शुरू हो गई थी। कहीं हल्की बूंदाबांदी तो कहीं बारिश होने से मौसम बदला है। लेकि अगले दिन सोमवार सुबह मौसम पूरी तरह खुल गया। धूप निकलने से सर्दी से काफी राहत है। वैसे भी फरवरी के महीने में अब तापमान कई डिग्री सेल्सियस बढ़ चुका है। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया ह। वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ गया है।

अलवर शहर में सुबह से धूप निकली।

बारिश से फसल को फायदा

फरवरी माह की हल्की बारिश से फसलों को बड़ा फायदा है। असल में अभी गेहूं जौ व चने की फसल पर रौनक है। हल्की सर्दी व बारिश की जरूरत पूरा होने से अच्छी पैदावार होगी। यह बारिश सही समय पर हुई है। जिससे सरसों में भी कोई नुकसान नहीं है। आगामी दिनों में अब तापमान ऊपर जाने की संभावना है।