Aapka Rajasthan

Alwar सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी व आभूषण चोरी, केस दर्ज

 
Alwar सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी व आभूषण चोरी, केस दर्ज 

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर शहर में NEB थाना क्षेत्र की जनता कॉलोनी में सूने मकान से चोर नकदी व जेवर पार कर ले गए। परिवार एक दिन के लिए ही बाहर गया था। उसी रात को चाेर घर में घुस आए। जनता कॉलोनी निवासी निशा पत्नी नीतेश ने थाने में रिपोर्ट दी है।

इस घर में हो गई चोरी। - Dainik Bhaskar

निशा पत्नी नीतेश कुमार ने बताया कि 30 मार्च को अपने पति के साथ गांव अकबरपुर चले गए थे। 1 अप्रैल को दुबारा वापस घर लौटे तो देखा कि घर के मुख्य गेट का ताला टूटा मिलो। घर के अंदर रखे 1 लाख 45 हजार रुपए, सोने का मंगल सूत्र, चांदी की 10 चूड़ियां सहित अनेक कीमत सामान चोरी मिला। घर में पूरा सामान बिखरा हुआ था। आसपास के लोगों से पूछने पर चोरी होने का पता नहीं चला। अब पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करा दी है।