Aapka Rajasthan

Alwar ईश्वर की प्राप्ति के लिए निरंतर ईश्वर के नाम का सुमिरन करना चाहिए

 
Alwar ईश्वर की प्राप्ति के लिए निरंतर ईश्वर के नाम का सुमिरन करना चाहिए

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर खंडेलवाल धर्मशाला के समीप स्थित सुखधाम गुरुद्वारे में मंगलवार को संक्रांत मनाई गई। मनुमार्ग स्थित गुरुद्वारा में बुधवार सुबह 10 बजे संतों का भंडारा होगा। संतरेन डॉ. हरभजन सिंघ शाह महाराज ने कहा कि ईश्वर की प्राप्ति होने पर होने पर आंतरिक सुख की प्राप्ति होती है। ईश्वर की प्राप्ति के लिए निरंतर ईश्वर के नाम का सुमिरन करना चाहिए। परमात्मा का मिलन आपके तन मन को शांत कर सकता है। फाल्गुन महीने की भी व्याख्या की। व्यक्ति को जीवन में अच्छे कर्म करने चाहिए। अच्छे कर्म से अच्छे फल की प्राप्ति होती है।

इससे पहले सुबह सुखधाम गुरुद्वारे में भाई सुखविंदर सिंघ हजूरी रागी जत्था ने आशा दी वार का कीर्तन किया। भाई जितेंद्र मदान और और भाई सुखविंदर सिंघ हजूरी रागी जत्था ने गुरबाणी का कीर्तन कर संगत को िनहाल किया। बुधवार को सुबह कीर्तन दीवान सजेगा और 11 बजे संतों का भंडारा होगा। मनुमार्ग स्थित गुरुद्वारा में 15 फरवरी से प्रारंभ होने वाले तीन दिवसीय 100 वें गुरुमुख सम्मेलन की तैयारी को इन दिनों अंतिम रूप दिया जा रहा है। अन्य जगहों से संगतों के आने का सिलसिला जारी है। शाम होते ही गुरुमुख सम्मेलन स्थल रंग बिरंगी रोशनी से जगमग हो गया। गुरुमुख सम्मेलन स्थल के बाहर धार्मिक प्रचार सामग्री की स्टॉल्स लग गई है। गुरुद्वारे आने वाले संगत वहां से रूमाल, कढा, कंघा, कृपाण, गुरबाणी की सिडी, चाबी के छल्ले, पुस्तकों की खरीदाती कर रही हैं।