Alwar नगर निगम करेगा घंटाघर सब्जी मंडी की जमीन की नीलामी
Feb 7, 2025, 12:30 IST

200 से ज्यादा दुपहिया वाहन बेतरतीब खड़े हो रहे: सब्जी मंडी के बाहर ही हर दिन 200 से ज्यादा दुपहिया वाहन खड़े किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ लोग पहले वाहनों के आधार पर वसूली करते थे। इसका आसपास के लोगों ने विरोध भी किया। लोगों का मत था कि यह वैध पार्किंग संचालित हो, ताकि निगम का खजाना भर सके।
जनसुविधाएं बढ़ानी होंगी : मंडी में हर दिन 5 हजार से ज्यादा लोग सब्जी खरीदने आते हैं। चूड़ी मार्केट की कुछ दुकानें भी मंडी के पास लगती हैं। ऐसे में यहां जनसुविधाओं की मांग चली आ रही है। महिलाओं को ज्यादा परेशानी होती है। निगम से व्यापारियों ने कहा था कि यहां बड़ा शौचालय बनाया जाए। साथ ही उसका रखरखाव भी ठीक हो।