Aapka Rajasthan

अलवर नगर निगम चुनाव: 65 वार्डों में बदली तस्वीर, जानिए आरक्षण की पूरी स्थिति

 
अलवर नगर निगम चुनाव: 65 वार्डों में बदली तस्वीर, जानिए आरक्षण की पूरी स्थिति

नगर निकाय चुनाव को लेकर अलवर नगर निगम क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। परिसीमन के बाद शहर के वार्डों की सीमाओं में बदलाव हुआ है। ऐसे में मतदाताओं और आमजन के लिए अपने नए वार्ड की जानकारी होना बेहद जरूरी हो गया है।अलवर नगर निगम में कुल 65 वार्ड हैं। परिसीमन के बाद कई र्डों की संख्या और सीमाओं में बदलाव किया गया है, जिससे पुराने वार्ड और नए वार्ड में अंतर देखने को मिल रहा है।

65 वार्डों में आरक्षण की स्थिति

नगर निगम के 65 वार्डों में अलग-अलग वर्गों के लिए आरक्षण तय किया गया है। इनमें 13 वार्ड ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) के लिए आरक्षित हैं। वहीं, 13 वार्ड अनारक्षित महिला वर्ग के लिए रखे गए हैं।इसके अलावा 25 वार्ड अनारक्षित श्रेणी में शामिल हैं, जहां सभी वर्गों के उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतर सकते हैं।

मतदाताओं के लिए जरूरी जानकारी

परिसीमन के बाद वार्डों में हुए बदलाव के कारण कई मतदाताओं को अपने नए वार्ड की जानकारी नहीं है। चुनाव में मतदान करने से पहले मतदाताओं को अपने वार्ड नंबर और मतदान केंद्र की जानकारी जरूर जांच लेनी चाहिए।नगर निगम चुनाव में वार्डवार मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। आरक्षण व्यवस्था के चलते कई पुराने समीकरण बदले हैं और नए चेहरों को चुनावी मैदान में उतरने का मौका मिला है।