Aapka Rajasthan

Alwar पत्नी से झगड़े के बाद पति ने किया सुसाइड, केस दर्ज

 
Alwar पत्नी से झगड़े के बाद पति ने किया सुसाइड, केस दर्ज 

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर पत्नी से झगड़े के बाद पति ने सुसाइड कर लिया। हादसे का पता परिवार को आज सुबह करीब 5 बजे लगा। मामला अलवर के सदर का है। सदर थाना के किथूर गांव निवासी सुरेश जाटव (30) ट्रक ड्राइवर था। वह होली के दिन ही गांव आया था। होली पर शराब के नशे में था। घर आने पर पति-पत्नी के बीच में शराब पीने को लेकर ही झगड़ा हुआ था। पहले भी दोनों के बीच झगड़े होते रहे हैं। सुरेश जाटव ने बुधवार रात को अधिक शराब पी थी।

मृतक सुरेश जाटव। - Dainik Bhaskar

उस रात भी पति-पत्नी के बीच में झगड़ा हुआ था। इसके बाद रात को पत्नी के दुपट्टे का फंदा लगा कर जान दे दी। अगले दिन सुबह करीब 5 बजे परिवार के लोगों को पता लगा। तब सुरेश जाटव फंदे पर लटका मिला। अस्पताल लेकर आए तब डॉक्टर ने मृत बता दिया। मृतक के तीन बच्चे हैं।