Aapka Rajasthan

Alwar सरकारी स्कूल के वाइस प्रिंसिपल ने की आत्महत्या, केस दर्ज

 
Alwar सरकारी स्कूल के वाइस प्रिंसिपल ने की आत्महत्या, केस दर्ज 

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर सरकारी स्कूल के वाइस प्रिंसिपल ने सुसाइड कर लिया। खुदकुशी से पहले वाइस प्रिंसिपल का पत्नी से झगड़ा हुआ था। झगड़े बाद पत्नी से माफी मांगी और कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। मामला अलवर शहर का शुक्रवार देर शाम का है। जानकारी के अनुसार प्रशांत उपाध्याय (45) अपने परिवार के साथ अपना घर शालीमार में रहते थे। वे राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल बहादरपुर में वाइस प्रिंसिपल और गणित के लेक्चरर थे। शुक्रवार को उनका पत्नी मोनिका शर्मा से झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद प्रशांत ने पत्नी से माफी मांगी और कमरे में चले गए।

पत्नी ने पुलिस को फोन किया

पत्नी ने पीछे से पुलिस को फोन किया। पुलिस के पहुंचने पर पत्नी कमरे में गई, जहां प्रशांत फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने उसे नीचे उतारा और सोलंकी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

ससुर और साले पर परेशान करने का आरोप

वाइस प्रिंसिपल के छोटे भाई सुशांत उपाध्याय ने आरोप लगाया कि उसके भाई को ससुराल वाले पिछले 6 साल से परेशान कर रहे थे। आए दिन पैसे की डिमांड करते थे। भाभी मोनिका भी अपने पीहर वालों का ही पक्ष लेती थी। जिससे परेशान होकर सुसाइड किया है। प्रशांत की शादी नवंबर 2005 में हुई थी। उनके दो बेटियां हैं। पत्नी गृहिणी है। सुशांत ने भाभी मोनिका शर्मा, भाई के ससुर हरिओम शर्मा, सास कमलेश शर्मा और साले रवि शर्मा पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।