Aapka Rajasthan

Alwar सरिस्का के जंगलों में लगी आग नियंत्रण में, बड़ा हादसा टला

 
Alwar सरिस्का के जंगलों में लगी आग नियंत्रण में, बड़ा हादसा टला

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर शहर से बहरोड़ वाले रोड पर डहरा चूहड़ सिद्ध के आसपास नांदनहेड़ी के पहाड़ के जंगल में करीब 5 किलोमीटर तक आग लगी है। घास व छोटी झाड़ियों की आग तेजी से फैल रही है। सुबह करीब 11 बजे के आसपास आग का पता लगा है। अब तक आग कई किलोमीटर तक फैल गई है। वन व सरिस्का प्रशासन के अलावा गांव के लोग आग बुझाने में लगे हैं। आग सरिस्का के बफर जोन के जंगल से केवल 2 किलोमीटर दूर है। इससे आगे तक टाइगर व अन्य वन्यजीवों का मूवमेंट रहता है। इस कारण आग से टाइगर सहित अन्य वन्यजीवों को खतरा है। अलवर डीएफओ ने बताया कि आग पर काबू पा लिया है। तेज हवा के कारण आग फैल गई थी। अब काबू में है।

DFO बोले सरिस्का बफर जोन से बाहर

ग्रामीण मुस्ताक व जावेद ने बताया कि आगे सुबह करीब 10 से 11 बजे के आसपास लगी है। पहले पहाड़ के दूसरी तरफ लगी थी। अब आगे करीब 5 से 6 किलोमीटर पहाड़ पर आग फैल चुकी है। वन प्रशासन के गिने चुने लोग हैं। दमकल वाहन भी पहाड़ के दूसरी तरफ पहुंचा है। लेकिन आग बेकाबू है। ग्रामीण भी अपने स्तर पर आगे बुझाने के प्रयास में जुटे हैं। इस मामले में अलवर व सरिस्का प्रशासन लगा हुआ है। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी है।

DFO सरिस्का महेंद्र शर्मा ने बताया कि आग लगी हुई है। बफर जोन से करीब दो किलोमीटर दूर है। लेकिन आग बुझाने के लिए टीम काम में लगी है। अलवर डिवीजन की टीमें भी लगी हैं। वैसे टाइगर का मूवमेंट तो काफी रहता है। वन्यजीवों की सुरक्षा को देखते हुए आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।