Aapka Rajasthan

Alwar पटाखों में सिलेंडर फटने से लगी आग, 2 बच्चों समेत 3 घायल

 
Alwar पटाखों में सिलेंडर फटने से लगी आग, 2 बच्चों समेत 3 घायल

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर के एक घर में खाना बनाते समय एलपीजी सिलेंडर में बलास्ट हो गया। सिलेंडर की वजह से हुए बलास्ट के बाद घर में रखे पटाखे के स्टॉक ने आग पकड़ ली और तेज धमाके हुए। इससे घर की छत उड़ गई। बताया जा रहा है कि मकान मालिक पटाखे बेचने का काम करता है। इस घटना में चार लोग घायल हुए हैं। इनमें एक बुजुर्ग को गंभीर हालत में अलवर रेफर किया गया है। मामला खैरथल के वार्ड-22 की जसोरिया कॉलोनी का है।b खैरथल थानाअधिकारी प्रवीण कुमार के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे नरेंद्र (35) पुत्र रोहिताश्व भड़बुजा के मकान में सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ है। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना देने के 30 मिनट बाद पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। फिलहाल आग पर काबू पाया जा चुका है।

मकान में आग लगने के बाद कॉलोनी के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

नरेंद्र की पत्नी संध्या (30) ने बताया कि शुक्रवार की शाम को वह अपनी मकान की रसोई में खाना बना रही थी, तभी अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग फैलता देखकर वो घबरा गई और घर में मौजूद अपने दोनों बच्चों शिवांग (7) और कृषिका (3) को लेकर बाहर की तरफ दौड़ने लगी। इसी दौरान सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इससे घर के अंदर मौजूद उसकी सास उर्मिला देवी(70) गंभीर घायल हो गई। चारों घायलों को इलाज के लिए खैरथल सेटेलाइट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर रूप से झुलसी उर्मिला देवी को अलवर के लिए रेफर कर दिया गया।

चश्मदीदों के अनुसार धमाका इतना बड़ा था कि मकान के मुख्य द्वार के चीथड़े उड़ गए। हादसे के दौरान आतिशबाजी में भी आग लग गई। काफ़ी देर तक आतिशबाजी के बीच धुएं के गुब्बार उठते रहे। सूचना पाकर पुलिस, दो अग्निशमन गाडियां और एंबुलेंस के साथ नगरपरिषद की टीम मौके पर पहुंच गई।