Alwar डॉक्टरों की लापरवाही, ऑपरेशन के बाद मरीज में फैला इंफेक्शन
Mar 18, 2024, 16:36 IST

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर राजकीय महिला सामान्य अस्पताल में प्रसव के दौरान डॉक्टरों की लापरवाही के कारण एक प्रसूता को इंफेक्शन का शिकार होना पड़ा है। दो ऑपरेशन करने के बाद भी महिला के पेट से पस निकल रहा है। महिला को तीसरी बार अस्पताल लेकर भी पहुंचे, मगर संक्रमण बढ़ता देख परिजन उसे जयपुर ले गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनाना अस्पताल में हरसौली के नांगल सालिया गांव निवासी 31 वर्षीय हेमला की 14 फरवरी को ऑपरेशन से डिलीवरी हुई थी। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के समय उपकरण संक्रमित थे, जिसकी वजह से महिला के टांके पक गए और पस आना शुरू हो गया। इस संबंध में महिला चिकित्सक को अवगत करवा गया, लेकिन उनका केवल एक ही जवाब होता था, जल्द ही ठीक हो जाएगी। जब प्रसूता महिला की परेशानी बढ़ी तो दोबारा ऑपरेशन किया गया। उसके बाद बाद भी पस आना कम नहीं हुआ।
मरीज को जयपुर ले गए
महिला को फिर से जनाना अस्पताल में भर्ती कराया गया तो चिकित्सकों ने पेट में इंफेक्शन बताकर दूसरा ऑपरेशन किया। इसके बाद महिला को डिस्चार्ज कर दिया गया। मर्ज बरकरार रहा तो अस्पताल में तीसरे ऑपरेशन की सलाह दी गई। इस दौरान बैक्टीरिया का खतरा बढ़ने की आशंका के चलते परिजन उसे अब जयपुर ले गए हैं।अस्पताल में मरीज की संख्या ज्यादा है। प्रत्येक दिन 40 डिलीवरी हो रही है। ऑपरेशन के दौरान सभी का ध्यान रखा जाता है। प्रसूता का बेहतर इलाज करवाया जाएगा।