Alwar दिन का तापमान 25 डिग्री को पार, रात में कड़ाके की ठंड पड़ रही
अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर जिले में जनवरी महीना पूरा होते-होते मौसम भी पूरी तरह बदल गया है। शुक्रवार सुबह अच्छी धूप निकल आई और कोहरा भी नहीं है। जबकि गुरुवार को कोहरा था और उससे पहले दो-तीन दिन तक बर्फ जमीं थी। जिसके कारण रात को कड़ाके की सर्दी रही। लेकिन अब रात की सर्दी का असर भी कुछ कम हो गया। वहीं दिन में बराबर धूप निकलने से अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस का पार कर गया है।

जिले में दिन में धूप के कारण सर्दी का असर बहुत कम हो गया है। अब सुबह शाम व रात को ही कड़ाके की सर्दी हैं। अब रात की सर्दी का असर भी कम होने लगा है। तीन दिन पहले जिले में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक आ गया था। अब वापस 7 डिग्री पहुंच गया है। वहीं दिन का तापमान भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। आगामी दिनों में दिन का तापमान बढ़ने के आसार है। वैसे अब फरवरी में तापमान और बढ़ने वाला है। बीच में बारिश जैसा मौसम बनने पर प्रभाव पड़ सकता है। इस बार फसल पर रौनक है। अब सर्दी का असर कम हो चुका है। लेकिन बीच में कड़ाके की सर्दी से किसी तरह का नुकसान नहीं है। वैसे भी जनवरी में मावठ हो चुकी है।
