Aapka Rajasthan

Alwar बहू को अस्पताल ले जाते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

 
Alwar बहू को अस्पताल ले जाते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत 

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के सुरेर गांव के समीप बसवा निवासी 49 वर्षीय महिला की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मौके पर गंभीर घायल थी। अस्पताल में दम तोड़ दिया। यह घटना मंगलवार रात करीब 8 बजे की है।  बसवा से विमला देवी (49) अपनी पुत्रवधू की प्रसव पीड़ा के दौरान राजगढ़ अस्पताल दिखाने के लिए जा रहे थी। तब रास्ते में विमला देवी टायलेट करने के लिए सड़क किनारे रुकी। तभी तेज गति से आते हुए एक अज्ञात वाहन ने विमला देवी को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गई। जिसे तुरंत राजगढ़ सरकारी अस्पताल लाया गया। वहां से अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अलवर आते समय ही महिला ने दम तोड़ दिया।

अस्पताल में मृतक महिला के परिजन। - Dainik Bhaskar

मृतक महिला के भांजे दिनेश ने बताया कि छोटे भाई की पत्नी और मामी विमला देवी के साथ बाइक पर राजगढ़ जा रहे थे। रास्ते में बाइक को इसलिए रोका गया कि मामी विमला देवी को टॉयलेट करना था। इसलिए बाइक को साइड में लगा दिया। जैसे ही विमला देवी सड़क पार करने लगी। अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार में टक्कर दी। जिससे उसकी मौत हो गई। विमला देवी के दो बेटे हैं।