Aapka Rajasthan

Alwar नाबालिग से रेप के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा

 
Alwar  नाबालिग से रेप के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर पॉक्सो न्यायालय अलवर ने दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा सुनाई है। दूध लेकर घर लौट रही नाबालिक को जबर्दस्ती खेल में ले जाकर रेप करने की वारदात की थी। अलवर के पॉस्को न्यायालय संख्या एक ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को दोषी मानते हुए 20 साल की सजा सुनाई है।

नाबालिग से रेप का आरोपी। - Dainik Bhaskar

अधिवक्ता विनोद कुमार ने बताया कि अलवर के रैणी थाना क्षेत्र में नाबालिग पीड़िता दूध लेकर घर लौट रही थी। इस दौरान लोकेश नाम का आरोपी उसे अपने साथ खेत में ले गया और दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने घर पहुंच कर घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए पीड़िता का मेडिकल करवाया और आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके बाद मामला न्यायालय में चला। न्यायालय में 18 गवाह व 24 दस्तावेज पेश किए गए। जिसके आधार पर न्यायालय ने आरोपी को दोषी मानते हुए 20 साल की सजा सुनाई है। साथ ही 30 हजार रुपए के आर्थिक दंड से दंडित किया है।