Alwar पार्षदों का आरोप, एक भी अस्थाई कर्मचारी नहीं आ रहा

यहां गंदगी है ज्यादा: बुधवार को दिल्ली दरवाजा, शराब गोदाम के पास कचरे के ढेर लगे रहे। इसके अलावा बिजलीघर से नगर निगम की ओर जा रहे मार्ग पर कई जगह कचरा नजर आया। यही हाल बिजलीघर से रेलवे स्टेशन के बीच कुछ जगहों पर दिखा। मनु मार्ग के अलावा पुराने कलक्ट्रेट के रास्ते पर भी कूड़े के ढेर दिखे। पार्षदों का कहना है कि जोन एक व दो की हालत ज्यादा खराब है। पटरी पार भी कुछ इलाकों की सफाई प्रभावित है। वार्ड 61 के पार्षद सतीश यादव का कहना है कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद भी उनका वार्ड में गंदगी फैली है। अस्थाई कर्मचारी एक भी नहीं आ रहे, जबकि हर वार्ड में 11 अस्थाई व 7 स्थाई कर्मचारी लगाने थे। स्थाई कर्मचारी भी तीन से चार ही आ रहे हैं। जनता परेशान हैं। निगम सुन नहीं रहा है। पार्षद विक्रम यादव का भी कहना है कि वार्डों की सफाई व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है। पार्षद नारायण साईवाल ने भी ये मुद्दा उठाया है। डीएलबी तक भी शिकायतें की हैं, लेकिन निगम नहीं जाग रहा है। उनका कहना है कि अफसर निरीक्षण करेंगे और जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी तभी व्यवस्था में सुधार हो सकता है।