Aapka Rajasthan

Alwar कांग्रेस ने चुनावी चंदे की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की, सौंपा ज्ञापन

 
Alwar कांग्रेस ने चुनावी चंदे की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की, सौंपा ज्ञापन 

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को भाजपा और एसबीआई के बीच मिली भगत का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह, पूर्व विधायक साफिया जुबेर खान और महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष कमलेश सैनी सहित कई नेता भी मौजूद रहे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा ने बताया कि शहर के रोल नंबर दो स्थित एसबीआई बैंक के बाहर प्रदर्शन किया गया। उन्होंने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय ने हाल में भाजपा की चुनावी बांड योजना को असंवैधानिक मानते हुए उस पर रोक लगा दी। अदालत ने राजनीतिक दलों को इस योजना के तहत प्राप्त दान का खुलासा करने का निर्देश दिया है।

विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - Dainik Bhaskar

भारतीय स्टेट बैंक को चुनावी चंदे की पूरी जानकारी 6 मार्च 2024 से पहले सार्वजनिक करने और चुनाव आयोग को सौंपने का भी निर्देश दिया था। मोदी सरकार ने भारतीय स्टेट बैंक पर यह जानकारी साझा करने का दबाव बनाया है। इसके विरोध में कांग्रेस की ओर से पूरे देश भर में प्रदर्शन किया गया है।