Aapka Rajasthan

Alwar चूहड़सिद्ध बाबा के मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

 
Alwar चूहड़सिद्ध बाबा के मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर महाशिवरात्रि के पर्व पर ग्राम पंचायत शाहपुर में चूहड़सिद्ध बाबा के मेले का आयोजन हुआ। इसमें जिला सहित दूर- दूर से बड़ी संख्या में सभी धर्म के लोग शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर मन्नत का डोरा बांधा। सेवा करने वाले दीनो खादिम ने बताया कि प्रतिवर्ष यहां पर महाशिवरात्रि का मेला भरता है। जिसमें आस्था के साथ लोग यहां आते हैं। जिन भक्तों की मन्नत पूरी होती है वो यहां पर प्रसाद चढ़ाते हैं और धार्मिक आयोजन करवाते हैं। इसमें मुख्य रूप से चूहड़ सिद्ध बाबा को पके हुए चावलों का भोग लगाया जाता है। मेले के दौरान मुख्य सडक़ मार्ग पर बहुत सारी दुकानें सजी हुई थी। बच्चों ने यहां पर खिलौने खरीदे और झूलों का आनंद लिया। जबकि महिलाओं ने यहां पर चूड़ी, बिंदी के अलावा आर्टिफिशल ज्वैलरी आदि सौंदर्य सामग्री की खूब खरीदारी की। भीड़ अधिक होने के कारण अनेक बार जाम की स्थिति बन गई। मेले को लेकर ग्रामीणों में उत्साह अधिक था। वहीं, मेले के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता तैनात रहा।

शिवजी की सजी झांकी

अलवर अग्रवाल महासभा के तत्वावधान में शिवरात्रि पर्व मनाया गया। छात्रावास संयोजक राकेश बंसल व कार्यक्रम संयोजक अशोक चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व पर अग्रवाल छात्रावास परिसर नया बास में स्थित शिव मंदिर में भगवान शिव का अभिषेक किया गया और विशेष श्रृंगार के बाद सुबह 9.15 बजे आरती हुई।