Aapka Rajasthan

Alwar भूपेंद्र को केन्द्र में दूसरी बार बनाया कैबिनेट मंत्री

 
Alwar भूपेंद्र को केन्द्र में दूसरी बार बनाया कैबिनेट मंत्री
अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर दस साल बाद अलवर को कैबिनेट मंत्री मिला है। भाजपा सांसद भूपेंद्र यादव को मोदी सरकार 3.0 में कैबिनेट मंत्री का पद दिया गया है। नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यादव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मोदी सरकार 2 में भी यादव वनमंत्री थे। इससे पहले यूपीए सरकार दो में पूर्व सांसद जितेंद्र सिंह मंत्री रह चुके हैं। यादव को मंत्री बनाए जाने से अलवर में खुशी की लहर है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का धन्यवाद दिया है।  भूपेंद्र यादव ने कांग्रेस के ललित यादव को 48 हजार वोटों से शिकस्त दी थी। इसके बाद ओडीशा के चुनाव में भी यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल के साथ मिलकर 40 दिन तक ताकत झोंकी और ओडिशा में भाजपा की सरकार बनी है। यादव पीएम मोदी और अमित शाह के करीबी माने जाते हैं। ऐसे में पहले से ही कयास थे कि उन्हें मंत्री पद दिया जाएगा।

भूपेंद्र तीन दिन दिल्ली में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे : अलवर. कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र यादव दिल्ली निवास मोतीलाल मार्ग पर 10 जून से 12 जून तक कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। वह सुबह 8 बजे से 10 बजे तक व शाम को 5 बजे से 8 बजे तक मुलाकात करेंगे।

भूपेंद्र के सामने ये होंगी चुनौतियां

पानी संकट दूर करना।

एनसीआर से अलवर को बाहर निकलवाना।

सरिस्का टाइगर रिजर्व का इको सेंसेटिव जोन घोषित करवाना।

सरिस्का के सीटीएच एरिया की भूमि को वन विभाग के नाम करवाना।

सरिस्का से 10 किमी की परिधि में बने होटल-रेस्टोरेंट का संचालन बंद करना।

टहला क्षेत्र में वन विभाग के उच्चाधिकारियों की ओर से बनाए गए होटल आदि पर कार्रवाई करना।

उद्योगों का विस्तार व नए औद्योगिक विकसित करना। इनमें युवाओं को रोजगार दिलाना।