Aapka Rajasthan

Alwar भूपेन्द्र यादव रात को भिवाड़ी होते हुए जिला सर्किट हाउस पहुंचे, पौधारोपण किया

 
Alwar  भूपेन्द्र यादव रात को भिवाड़ी होते हुए जिला सर्किट हाउस पहुंचे, पौधारोपण किया

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव बुधवार रात को अलवर के सर्किट हाउस पहुंचे। टिकट मिलने के तीन दिन बाद अलवर आकर प्रचार शुरू कर दिया है। सबसे पहले भिवाड़ी आए। वहां बाबा मोहनराम के मंदिर में ढोक दी। इसके बाद पैदल ही प्रचार में निकले। कार्यकर्ता उनके आगे-पीछे रहे और नरेंद्र मोदी और भूपेंद्र यादव के जयकारे लगाए। रात को सर्किट हाउस में भी जमकर नारे लगे। खुद वन मंत्री संजय शर्मा के साथ कार्यकर्ताओं ने जयकारे लगाए। पूरी गर्मजोशी से उनका अलवर आगमन पर स्वागत किया।

अलवर सर्किट हाउस में गुरुवार सुबह भूपेंद्र यादव, संजय शर्मा ने पौधा लगाया।

21 साल से पार्टी के लिए लगा हुआ

यादव ने सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से कहा कि वे 21 सालों से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। कई राज्यों में काम करने मौका मिला है। मकसद सिर्फ पार्टी को आगे बढ़ाने का रहा है। पार्टी ने भी उनको बड़ी जिम्मेदारियां दी है। हम सबका मिशन है कि तीसरी बार मोदी सरकार की सीट 400 पार ले जानी है। जिसके लिए एक-एक कार्यकर्ता की मेहनत काम आएगी। आप सब उत्साहित हैं।