Aapka Rajasthan

Alwar बलबीर BJP में शामिल, संजना बनीं सांसद, जिला परिषद में हो सकता है उलटफेर

 
Alwar बलबीर BJP में शामिल, संजना बनीं सांसद, जिला परिषद में हो सकता है उलटफेर

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर  जिला परिषद में उलटफेर के संकेत मिल रहे हैं। जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर के भाजपा में चले जाने के बाद अब जिला पार्षद संजना जाटव भरतपुर की सांसद बन गई हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्षदों ने बहुमत के आधार पर उलटफेर का दबाव बनाना शुरू कर दिया है। इसके लिए कांग्रेस के बड़े नेताओं से संपर्क साधा जा रहा है। हालांकि भाजपा की प्रदेश में सत्ता है। ऐसे में ततापलट आसान नहीं है। कुछ सदस्य भाजपा के भी संपर्क में बताए जाते हैं।

ये है बहुमत का आंकड़ा : जिला परिषद में जिला पार्षदों की संया 49 थी। एक पार्षद के कम होने से संया 48 रह जाएगी। इनमें कांग्रेस के पास निर्दलीय सदस्य मिलाकर 27 पार्षद हैं। वहीं, भाजपा के पास 21 पार्षद। हालांकि अभी संजना जाटव ने पार्षद पद से इस्तीफा नहीं दिया। इसी माह में वह इस्तीफा दे सकती हैं। इसके चलते अब कांग्रेस के जिला पार्षद बोर्ड में बहुमत होने के कारण जिला प्रमुख की कुर्सी पर बदलाव देख रहे हैं।

लोकसभा चुनाव के परिणामों में देशभर में इंडिया गठबंधन को बढ़त मिली है। राजस्थान में भी कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की 11 सीटें आई हैं। इसके बाद कांग्रेस पार्टी और उसके कार्यकर्ता उत्साह से लबरेज हैं। 11 सीट जीतने के बाद कांग्रेस नेताओं की नजरें जिलों के अन्य महत्वपूर्ण पदों पर लग गई हैं। कुछ जिला पार्षदों का कहना है कि अलवर जिले में जिला परिषद सहित कुछ पंचायत समितियों, नगर पालिका, नगर परिषदों में भी उलटफेर की तैयारी है।