Aapka Rajasthan

Alwar पशु मित्र की मेरिट में गड़बड़ी पर लगी मुहर, नये सिरे से होगा चयन

 
Alwar पशु मित्र की मेरिट में गड़बड़ी पर लगी मुहर, नये सिरे से होगा चयन

अलवर न्यूज़ डेस्क, राज्य सरकार की बजट घाेषणा 2023-24 के अनुसार राजस्व गांवों में लगाए जाने वाले पशु मित्र की मैरिट सूची में गड़बड़ी होने का खुलासा होने के बाद विभाग के अधिकारियों ने पुरानी सूची को निरस्त कर दिया है। अब नए सिरे से मैरिट जारी की जाएगी। जिन राजस्व ग्राम में पशु मित्र बनाए जाएंगे। उनका चयन दुबारा से होगी। पुरानी सूची में गड़बड़ी सामने आने के बाद विभाग के अधिकारियों ने यह निर्णय किया है।  एक दिन पहले अभ्यर्थियों से बातचीत कर इस मामले काे उठाया था। इसके बाद अधिकारियों ने कहा कि यह कोई भर्ती नहीं है। यह केवल पशु मित्र बनाने की योजना है। जिसमें नियमों के अनुसार उसी राजस्व ग्राम के अभ्यर्थी को पशु मित्र बनाया जााएगा। एक से अधिक आवेदन आने पर मैरिट तय होगी। पहले जारी सूची में गड़बड़ी थी। इस कारण निरस्त कर दिया है। अलवर में करीब 60 राजस्व ग्राम में पशु मित्र लगने हैं। जिसके लिए करीब 850 आवेदन आए थे।

अलवर के हल्दीना निवासी 56 साल के बनवारी लाल की आंखों में आंसू आ गए थे, जब उसे पता लगा कि उसके बेटे के 12वीं में 85 पर्सेंट अंक होते हुए भी पशु मित्र के रूप में चयन नहीं हुआ और कम अंक वालों का चयन हो गया। ऐसा ही कहना था कि ततारपुर चौराहा निवासी नरेंद्र कुमार का। उसने बताया कि 82 पर्सेंट अंक हैं। फिर भी चयन नहीं किया। 50 पर्सेंट वालों काे पशु मित्र बना दिया गया। इस चयन प्रक्रिया में पूरी तरह धांधली हुई है। सरकार की बजट घोषणा आधारित भर्ती सरकार ने बजट 2023-24 में प्रदेश भर में पशु मित्र लगाने की घोषणा की थी। उसके आधार पर अलवर में मई माह में आवेदन लिए गए थे। नियम बनाए गए थे कि राजस्व ग्राम के अभ्यर्थियों का ही चयन किया जाएगा। जिसमें 12वीं और डिप्लोमा के नंबर जोड़े जाएंगे। उसके आधार पर मेरिट बनेगी।

सोमवार को काफी संख्या में पशु मित्र बनने के लिए आवेदन करने वाले युवा पशु पालन विभाग के कार्यालय पहुंचे। वहां सबने विरोध जताया कि जिनका पशु मित्र के रूप में चयन किया गया है। उनमें अनेक नाम गलत है। मैरिट के आधार पर चयन नहीं हुआ। कम नंबर वालों को सूची में जगह दी। जबकि अधिक नंबर वाले रह गए। जिसके सबूत भी अभ्यर्थियों ने दिए। इसके बाद चयनित सूची को निरस्त कर दिया। अब नए सिरे से बनाई जाएगी। संयुक्त निदेशक रामचंद मीना ने बताया कि अब नए सिरे से सूची बनाई जाएगी। पुरानी को निरस्त कर दिया गया है।