Aapka Rajasthan

Alwar भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याण पर्व पर अजोयन

 
Alwar भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याण पर्व पर अजोयन

अलवर न्यूज डेस्क, आदिनाथ जैन शैक्षणिक संस्थान द्वारा संचालित सभी संस्थानों द्वारा जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की जयंती सामूहिक रूप से मनाई गई। अध्यक्षता संस्थान सचिव ऋषभ कुमार जैन ने की।

महोत्सव की शुरुआत भगवान आदिनाथ की पूजा और आरती से हुई। सभी कार्यकारिणी सदस्यों व अतिथियों ने भगवान आदिनाथ की प्रतिमा के समक्ष 48 दीपों की आरती कर सभी को शुभकामनाएं दी।

संस्थान के कार्यकारिणी सदस्यों में सह सचिव अजीत कुमार जैन, कोषाध्यक्ष हरीशचंद जैन, सदस्य सुरेंद्र जैन व चंद्रप्रभु दिगंबर जैन पंचायती मंदिर, मुंशी बाजार अध्यक्ष पार्श्व कुमार जैन, नंदीश्वर दिगंबर जैन मंदिर अध्यक्ष राजेंद्र कुमार जैन, अग्रवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष महावीर जैन, जैन चिकित्सालय के अध्यक्ष हेमचंद जैन, सूर्य नगर जैन मंदिर के अध्यक्ष अशाेक जैन सहित जैन समाज के सदस्य उपस्थित थे.

भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याण पर्व पर संस्थान द्वारा संचालित सभी संस्थाओं की ओर से अद्भुत एवं मनोरम सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत जैन बीएड कॉलेज के चार वर्षीय पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों द्वारा भव्य मंगलाचरण से हुई। आदिनाथ जैन कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने जय जय हो आदिनाथ बोल पर समूह नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी। संचालन डॉ. अंशुल शर्मा व सुनीता आचार्य ने किया।