Aapka Rajasthan

Alwar पूर्व सांसद की कार दुर्घटना के बाद प्रशासन अलर्ट, अवैध ढाबे बंद

 
Alwar पूर्व सांसद की कार दुर्घटना के बाद प्रशासन अलर्ट, अवैध ढाबे बंद

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर से निकल रहे दिल्ली-मुंबई सुपर एक्सप्रेस वे पर एनएचएआई और प्रशासन चेता है। गुरुवार को हाइवे के बगल में अवैध चल रहे दो ढाबे बंद करा दिए। वहीं ओवर स्पीड चलने वाले 55 वाहनों के चालान काट दिए। पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह की कार के एक्सीडेंट में उनकी पत्नी की मौत के बाद यह बड़ी कार्यवही की गई। इससे पहले भी सख्ती की गई। लेकिन अब एनएचएआई के अफसरों ने तय कर लिया कि जरा भी लापरवाही से अवैध काम नहीं होने दिया जाएगा।

हाइवे पर एक्सीडेंट के कई कारण

दिल्ली मुंबई सुपर एक्सप्रेस वे पर एक्सीडेंट के कई कारण है। ओवर स्पीड में वाहन चलते हैं। अवैध ढाबों के कारण ट्रक चालक हाइवे पर वाहन खड़ा कर देते हैं। जिसके कारण ओवर स्पीड आने वाले वाहन ठुक जाते हैं। ओवर स्पीड वाले वाहन चलते समय थोड़ी सी चकू में एक्सीडेंट होते हैं। हाइवे का लेवल भी गड़बड़ है। इस कारण अब ओवर स्पीड को कंट्रोल करने का प्रयास किया गया है। मैनेजर जयवर्धन सिंह ने बताया कि इसहाइवे पर कार 120 किलोमीटर प्रतिघंटा, बस 100 किलोमीटर व ट्रक व भारी वाहन 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकते हैं। इससे अधिक स्पीड पर चलना अवैध है। तब चालान करना पड़ता है। अब चालान बनाने के लिए पुलिस की मदद ली गई है। गुरुवार को 50 वाहनों के चालान बनाए गए हैं।

9 दिन पहले पूर्व सांसद व परिवार का एक्सीडेंट

नौ दिन पहले पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह, उनकी पत्नी चित्रा सिंह व बेटे हमीर सिंह का एक्सीडेंट हो गया था। जिसमें उनकी पत्नी चित्रा सिंह की मौत हो गई। वहीं मानवेंद्र सिंह गंभीर घायल हो गए। जिनका इलाज गुरुग्राम के अस्पताल में जारी है। बेटा व ड्राइवर भी घायल हुए थे। उसके बाद आईआईअी मद्रास की टीम भी एक्सीडेंट का कारण जानने आई थी।