Aapka Rajasthan

Alwar नाबालिक के साथ दुष्कर्म का आरोपी को पुलिस यूपी के अलीगढ़ से पड़कर लाई

 
Alwar नाबालिक के साथ दुष्कर्म का आरोपी को पुलिस यूपी के अलीगढ़ से पड़कर लाई

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर भिवाड़ी के यूआईटी थाना क्षेत्र में रहने वाली यूपी की 17 वर्षीय नाबालिक के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने यूपी के अलीगढ़ से गिरफ्तार किया है। मामला सात फरवरी का है। दुष्कर्म के बाद पीड़िता थाने मामला दर्ज करवाने पहुंची थी, लेकिन महिला थाने से पुलिस ने उसे वापस भगा दिया था। बाद में मामले ने तूल पकड़ा तो सात दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस बीच आरोपी ने नाबालिक को धमकाते हुए दुष्कर्म के समय बनाई गई वीडियो वायरल करने की धमकी दी। जिसके बाद उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी। जिस पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

महिला थाना पुलिस ने गुरुवार देर शाम 8 बजे मामले का खुलासा करते हुए बताया की थानाधिकारी रजनी कुमारी, यूआईटी थानाधिकारी सचिन शर्मा और साईबर सेल की एक संयुक्त टीम बनाई गई। जिसने आरोपी अनिल कुमार (26) पुत्र नेत्रपाल राजपूत निवासी बसई अतरोली अलीगढ़ यूपी को अलीगढ़ शहर से गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

शांति भंग में 7 लोग गिरफ्तार किए

कठूमर बहतुकला थाना क्षेत्र के नाहरखोहरा गांव में दो पड़ोसियों के बीच विवाद के बाद हुए झगडे में पुलिस ने सात व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी रामस्वरूप बैरवा ने बताया नाहरखोहरा में दो पड़ोसियों के बीच कई दिन से गाली गलोच व विवाद के बाद लाठी भाटा की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के चंदर राजपुत, मोहन सिंह, धर्मसिंह, भूपेंद्र सिंह, अमर सिंह, प्रकाश, जितेंद्र को गिरफ्तार किया है।