Aapka Rajasthan

Alwar 85 बांसों से बनेंगे 2 ताजिये, बड़ा ताजिया 12 फीट

 
Alwar 85 बांसों से बनेंगे 2 ताजिये, बड़ा ताजिया 12 फीट

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर इस बार 17 जुलाई को मोहर्रम है। मोहर्रम नजदीक आने के साथ ही ताजिये बनाने का काम शुरू हो गया है। बड़ा ताजिया 12 फीट को और छोटा ताजिया 8 फीट का होगा। इन ताजियों को बनाने में 85 बांस, 28 किलो अखबार की रद्दी, 8 हजार पन्नी, 600 आर्टिफिशियल फूल, 7 किलो सूतली व 3 किलो धागे लगेंगे। इन पर 9 चांद लगाए जाएंगे।गौरतलब है कि जिला मेव पंचायत और ताजियां कमेटी ने इस बार मोहर्रम के कार्यक्रम में बड़ा बदलाव किया है मोहर्रम से एक दिन पहले कत्ल की रात 16 जुलाई को ताजियों को जेल चौराहा के पास स्थित कर्बला मैदान ताजिये ले जाएंगे। मोहर्रम वाले दिन 17 जुलाई की शाम 7 बजे ताजियों को सुपुर्द ए खाक किए जाएंगे।

ताजिया कमेटी के अध्यक्ष खुर्शीद खान ने बताया कि सोमवार से मेव बोर्डिंग में चांदौली ग्राम के अलीशेर और उसके साथी बड़ा ताजिया बना रहे हैं। बड़ा ताजिया 15 जुलाई तक बनकर तैयार होगा। नंगली कोता मोहल्ला निवासी फजरूदीन ओलिया मस्जिद में छोटा ताजिया बना रहे हैं। फजरूदीन ने बताया कि इस ताजिया पर 1 ही चांद लगाया जाएगा।

कर्बला मैदान में होगी मेहंदी की रस्म: ताजिया कमेटी के अध्यक्ष खान ने बताया कि कत्ल वाली रात 16 जुलाई को कर्बला मैदान में मेहंदी की रस्म होगी। 17 जुलाई को मुस्लिम समुदाय के लोग कर्बला मैदान में ताजियों के फूल व पताशे चढ़ाएंगे और अगरबत्ती लगाएंगे। फातिया लगाई जाएगी। इसी दिन शाम 7 बजे ताजिये सुपुर्द ए खाक किए जाएंगे।