Aapka Rajasthan

Alwar 43 डिग्री तापमान के बीच तपस्या, 5 हजार श्रद्धालु देते हैं आहुति

 
Alwar 43 डिग्री तापमान के बीच तपस्या, 5 हजार श्रद्धालु देते हैं आहुति

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर आग बरसाते सूरज, 43 डिग्री तापमान पर लू के थपेड़ों के बीच जब देशभर में वोटिंग का ग्राफ नीचे रहा। वहां लक्ष्मणगढ़ के गांव जावली में आस्था का समुद्र लहरा रहा है। गांव के गांव के गौर जी मंदिर में 21 दिवसीय 2101 कुंडीय रुद्र महायज्ञ, रामकथा व शिव महापुराण आयोजन चल रहा है, जहां रोजाना 30 हजार से ज्यादा लोग भरी दुपहरी में श्रद्धाभाव से जुट रहे हैं। करीब 10 हजार से ज्यादा लोग हर रोज यज्ञस्थल पर 29 बीघा में परिक्रमा लगा रहे हैं। इस आयोजन में बीते 15 दिन में 3 लाख से ज्यादा लोग कथा सुनने पहुंच चुके हैं। पंच जूना अखाड़ा गोरख दास आश्रम के महंत शोभानंद भारती (मौनी बाबा) के सानिध्य में हो रहे आयोजन में बड़ी बात ये है कि इतना बड़ा आयोजन दान-सहयोग से हो रहा है। लगभग 100 बीघा जमीन पर हो रहे आयोजन का कुल खर्च करीब 7 करोड़ रुपए बताया गया है। आयोजन 30 अप्रैल से शुरू हुआ और 8 मई तक रामकथा सुनाई गई।

लगभग 100 बीघा जमीन पर हो रहे आयोजन का कुल खर्च करीब 7 करोड़ रुपए बताया गया है। - Dainik Bhaskar

अब शिव​ महापुराण चल रही है। जगद्गुरू रामानुजाचार्य स्वामी रत्नेश प्रपन्नाचार्य प्रवचन कर रहे हैं। दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक कथा और शाम 7 बजे से प्रतिदिन मथुरा के कलाकार रासलीला मंचन करते हैं। अगले चरण में 18 से 20 मई तक संत प्रवचन होंगे, जिसमें देश के विख्यात साधु-संत शामिल होंगे। इसके बाद 21 मई को भंडारे से समापन होगा। जिसमें 5 लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।