Aapka Rajasthan

Alwar जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 10 घायल

 
Alwar जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 10 घायल

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर  खैरथल-तिजारा जिले के चौपानकी थाना क्षेत्र के ग्राम बन्दापुर में जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें एक पक्ष के 10 लोग घायल हुए हैं। इनके सिर फूटने और फ्रैक्चर आने की बात सामने आई है। इन गंभीर घायलों को अलवर जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। परिजनों ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे की यह घटना है। घायलों के परिजन मुस्तीक ने बताया कि इकबाल के पिता नसीर ने 10 साल पहले इशाक व हुसैन से कुछ जमीन खरीदी थी। जिसकी रकम 10 साल पहले दे दी थी। उस समय जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई। कहा गया कि बाद में कभी भी करा लेंगे। अब 10 साल बाद रजिस्ट्री कराने के लिए कहा तो उन्होंने रजिस्ट्री की बात से इनकार कर दिया। इसके बाद गांव में पंचायत हुई। तब रजिस्ट्री कराने की हां कर दी। लेकिन फिर भी रजिस्ट्री नहीं कराई।

अस्पताल में घायल। - Dainik Bhaskar

20 लोगों ने हमला किया

परिजनों के अनुसार पुलिस में रिपोर्ट भी दी। लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। इस कारण सुबह इशाक, अरशद, इरशाद, आबिद, शकील, वकील, मनीष साहिल करीब 20 लोगों के साथ आए और हमला कर दिया। हमले में इकबाल, शाहिद, अरमान, मुबीन, फतेह, मोहम्मद, आसुबी सहित 10 लोग घायल हुए है। हमला लाठियों से किया। हथियार भी लेकर आए थे।