Alwar कांग्रेस-बीजेपी प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला, युवा वोटरों पर नजर

ये है स्थिति : मुंडावर में भाजपा प्रत्याशी मंजीत चौधरी मैदान में हैं। वहीं उनकी टक्कर में कांग्रेस ने ललित यादव को मैदान में उतारा है। ये दोनों ही युवा चेहरे हैं। इसी तरह तिजारा से महंत बालक नाथ पर भाजपा ने दांव लगाया। वहीं कांग्रेस ने इमरान खान को अपना प्रत्याशी बनाया। राजगढ में भाजपा के चेहरे बन्नाराम मीणा हैं। कांग्रेस के मांगे लाल मीणा खड़े है। किशनगढ़बास से कांग्रेस के दीप चंद खैरिया, भाजपा से रामहेत सिंह यादव हैं।
नए चेहरे अनुभवी नेताओं के सामने
इसी तरह कांग्रेस ने नया चेहरा कठूमर विधानसभा से संजना जाटव को उतारा है। उनका मुकाबला पूर्व विधायक रमेश खींची के साथ है। यानी संजना जाटव से अनुभव में अधिक हैं। कांग्रेस दावा कर रही है कि जनता नया चेहरा वहां देखना चाहती है। वहीं भाजपा अलग तर्क दे रही है। बहरोड़ में मुकाबला दिलचस्प होगा। भाजपा ने अनुभवी खिलाड़ी जसवंत यादव को मैदान में उतारा है। राजनीति में उनका कई साल का अनुभव है। वहीं कांग्रेस ने उनके सामने नए चेहरे संजय यादव को उतारा है। यहां भी तर्क दोनों पार्टियां कठूमर विधानसभा की तरह दे रही हैं। यही स्थिति रामगढ़ में बन रही हैं। अलवर ग्रामीण विधानसभा से दोनों ही पार्टियों के प्रत्याशी अनुभवी हैं। यहां भी मुकाबला कड़ा है।