Aapka Rajasthan

जैसलमेर में वीडियो बनाने वाली लड़की का अलवर में बड़ा कांड! सर्विस ब्वॉय को बनाया शिकार, जानिए क्या है पूरा मामला ?

 
जैसलमेर में वीडियो बनाने वाली लड़की का अलवर में बड़ा कांड! सर्विस ब्वॉय को बनाया शिकार, जानिए क्या है पूरा मामला ?

राजस्थान के जैसलमेर में कार में बुजुर्ग का वीडियो बनाकर वायरल करने वाले कपल का अब एक और नया वीडियो सामने आया है। इस बार कपल ने होटल के रूम सर्विस बॉय को अपना शिकार बनाया है। हालांकि यह वीडियो अलवर के एक होटल का बताया जा रहा है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। दरअसल जैसलमेर वाले वीडियो में लड़की का चेहरा धुंधला था। जबकि बुजुर्ग का चेहरा साफ दिखाई दे रहा था। जबकि वायरल हुए नए वीडियो में लड़की और रूम सर्विस बॉय दोनों के चेहरे धुंधले किए गए हैं। इस वीडियो में पहले लड़की का पार्टनर रूम सर्विस बॉय से कमरा खाली करने के लिए कहता है। इसके बाद लड़की धुंधले चेहरे के साथ फ्रेम में नजर आती है।

पार्टनर वीडियो बना रहा था

इस दौरान लड़की रूम सर्विस बॉय से अपनी कुछ तस्वीरें लेने के लिए कहती है, क्योंकि उसे ये तस्वीरें किसी को भेजनी होती हैं। हालांकि रूम सर्विस बॉय को यह समझ में नहीं आता कि वह पूरी तरह से उनके जाल में फंस चुका है। उसे इस बात का अहसास भी नहीं होता कि पीछे बैठा लड़की का पार्टनर लगातार वीडियो बना रहा है।

सिक्योरिटी गार्ड को बनाया निशाना

इसके बाद लड़की रूम सर्विस बॉय से अपनी कुछ तस्वीरें क्लिक करवाती है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इससे पहले इस कपल ने राजस्थान के एक टूरिस्ट स्पॉट पर एक सिक्योरिटी गार्ड को निशाना बनाने की कोशिश की थी। हालांकि, सिक्योरिटी गार्ड उनके जाल में नहीं फंसा और उनकी कोशिश नाकाम हो गई।

शिकायत दर्ज की गई है

ये दोनों कपल इतने शातिर थे कि उन्होंने न सिर्फ चेहरे को ब्लर किया, बल्कि आवाज की टोन भी बदल दी। हालांकि, जैसलमेर की घटना के बाद पीड़ित परिवार ने तनोट थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तत्परता दिखाते हुए कपल को उनके नोएडा फ्लैट से गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले भी लड़की के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। वहीं, कई नए वीडियो सामने आ रहे हैं। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इस कपल ने कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।