Aapka Rajasthan

Rajasthan Breaking News: सनराइज यूनिवर्सिटी के बेचने का मामला, आज अलवर पहुंची कर्नाटक पुलिस

 
Rajasthan Breaking News: सनराइज यूनिवर्सिटी के बेचने का मामला, आज अलवर पहुंची कर्नाटक पुलिस

अलवर न्यूज डेस्क। राजस्थान की बड़ी खबर अलवर जिले से सामने आई है। अलवर में बगड़ तिराहे के पास संचालित सनराइज यूनिवर्सिटी के पूर्व चांसलर व आईईटी इंजीनियरिंग कॉलेज के चेयरमैन डॉ वीके अग्रवाल को आज कर्नाटक की पुलिस ने कई घंटे हिरासत में रखा है। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। मामला यूनिवर्सिटी के संचालन को लेकर की गई डील का था। जिसके एवज में लिया गया पैसा नहीं लौटाने पर मुकदमा कर्नाटक में दर्ज हुआ था। उस मामले में कर्नाटक की पुलिस आज अलवर आई और छानबीन कर दोनों पक्षों में समझौता करवाया है। 

भीलवाड़ा में अपनी मांगों को लेकर एनएसयूआई का प्रदर्शन, आज विश्वविद्यालय के गेट पर शुरू की भूख हड़ताल

01

अलवर में बगड़ तिराहे के पास संचालित सनराइज यूनिवर्सिटी के पूर्व चांसलर व आईईटी इंजीनियरिंग कॉलेज के चेयरमैन डॉ वीके अग्रवाल डॉ वीके अग्रवाल को हिरासत में लिया है। कोतवाली पुलिस थाने में कई घंटे दोनों पक्षों के बीच वार्ता चली है। आखिर में नया एग्रीमेंट कर चेक देकर मामले में समझौता हुआ है। वीके अग्रवाल को कर्नाटक की पुलिस ने बुलाया। वे कोतवाली आए। यहां आने के बाद उनकी गिरफ्तारीकी चर्चा हो गई। लेकिन असल में पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों को आमने-सामने किया है। ताकि मसला सुलझ सके। मामला यह सामने आया कि वीके अग्रवालने सनराइज युनिवर्सिटी के संचालन के लिए देवेंद्र कलाल नाम के व्यक्ति से डील की थी। एवज में 2 करोड़ रुपए पहले लिए थे। 

भीलवाड़ा में अपनी मांगों को लेकर एनएसयूआई का प्रदर्शन, आज विश्वविद्यालय के गेट पर शुरू की भूख हड़ताल

01

किसी कारण यूनिवर्सिटी का संचालन कलाल काे नहीं मिल सका। इसलिए डील खत्म हो गई। लेकिन 2 करोड़ रुपया वापस नहीं दिया गया। अब दोनों पक्षों ने नया समझौता किया है। उसके आधार पर पुलिस जरूरत होने पर आगे कार्रवाई कर सकेगी।