Aapka Rajasthan

Alwar डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मारी, एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

 
Alwar डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मारी, एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

अलवर न्यूज डेस्क, गुरुवार की रात करीब 8 बजे नीमराना राष्ट्रीय राजमार्ग पर नीमराणा मोड़ के समीप अज्ञात डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सड़क हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डीएसपी महावीर सिंह ने बताया कि गुरुवार की रात करीब आठ बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात डंपर ने एक बाइक को टक्कर मार दी.

जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त नहीं कर पाई है। पुलिस ने शव को नीमराणा सीएचसी में शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवाया है। वहीं, सड़क हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। जिसे पुलिस ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद हटा दिया।