Aapka Rajasthan

Alwar भाजपा जिलाध्यक्ष बदले, अब अशोक गुप्ता और उम्मेद सिंह भाया जिले की कमान संभालेंगे

 
Alwar भाजपा जिलाध्यक्ष बदले, अब अशोक गुप्ता और उम्मेद सिंह भाया जिले की कमान संभालेंगे
अलवर न्यूज डेस्क, विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने अलवर में जिलाध्यक्ष बदल दिया है. अब साउथ से अशोक गुप्ता और नॉर्थ से उम्मेद सिंह भाया बने हैं। अब संजय नरूका की जगह अशोक गुप्ता और बलवानसिंह यादव की जगह उम्मेद सिंह भाया को बनाया गया है। पहले संजय नरूका भी अलवर शहर से थे, फिर उनकी जगह शहर से ही अशोक गुप्ता ने ले ली। वहीं बहरोडनीमराना से बलवान सिंह थे, उनकी जगह उम्मेद सिंह भाया को नियुक्त किया गया है. बीजेपी ने आगे जिलाध्यक्ष के दोनों पदों पर सामान्य वर्ग को बैठाकर विधानसभा चुनाव के टिकटों का गणित साधने की कोशिश की है.