Aapka Rajasthan

Alwar 34 साल में हुए 9 लोकसभा चुनाव, जिले से सिर्फ एक केंद्रीय मंत्री

 
Alwar 34 साल में हुए 9 लोकसभा चुनाव, जिले से सिर्फ एक केंद्रीय मंत्री

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर लोकसभा सीट पर चुनावी रण सज चुका है। दोनों ही पार्टियों के प्रत्याशी दौरे कर वोट की अपील कर रहे हैं। इस सीट पर नजर डाली जाए तो 1991 से लेकर 2019 तक हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के जितेंद्र सिंह एकमात्र सांसद हैं जो केंद्र में मंत्री रहे। मनमोहन सरकार में जितेंद्र सिंह के पास केन्द्रीय युवा एवं खेल और रक्षा राज्य मंत्री का भार था। इस बार भाजपा उम्मीदवार भूपेंद्र यादव केंद्र की मोदी सरकार में वनमंत्री हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नवल किशोर शर्मा भी 1996 में अलवर लोकसभा सीट से सांसद बने, लेकिन उन्हें मंत्री पद नहीं मिला। इससे पहले वे 1985 में केंद्र में मंत्री रहे, हालांकि उस समय वे अलवर से सांसद नहीं थे। इस बार भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। प्रदेश की भजन लाल सरकार में अलवर शहर से विधायक संजय शर्मा मंत्री हैं। उनके पास वन विभाग का स्वतंत्र प्रभार है। वहीं अलवर ग्रामीण से विधायक टीकाराम जूली के पास नेता प्रतिपक्ष का पद है। जूली पूववर्ती कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री थे।

अलवर के सांसद

वर्ष सदस्य दल

1991 महेंद्र कुमारी भाजपा

1996 नवल किशोर शर्मा कांग्रेस

1998 घासी राम यादव कांग्रेस

1999 जसवन्त सिंह यादव भाजपा

2004 करण सिंह यादव कांग्रेस

2009 जितेन्द्र सिंह कांग्रेस

2014 महंत चांदनाथ भाजपा

2018 करण सिंह यादव(उपचुनाव) कांग्रेस

2019 महंत बालकनाथ भाजपा