Aapka Rajasthan

Alwar आंधी में 30 फीट ऊंची दीवार ढही, सात लोग दबे

 
Alwar आंधी में 30 फीट ऊंची दीवार ढही, सात लोग दबे

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर  निर्माणाधीन मकान पर काम करते समय 30 फीट ऊंची दीवार गिरने से 7 जने दब गए। 4 गंभीर घायल हो गए, उन्हें रामगढ़ से अलवर रेफर किया गया है। घटना सुबह करीब सवा 8 बजे की है। रामगढ़ थाने के खेड़ी का बास निवासी अनिल के मकान का काम चल रहा था। सुबह परिवार और आस-पास के लोगों को पटाव रखवाने के लिए बुलाया गया, जिसमें चार लोग एक ही परिवार के थे। बाकी तीन जने पड़ोसी थे। सब पटाव रख रहे थे। उस समय अंधड़ भी चल रहा था। इस कारण करीब 30 फीट ऊंची दीवार व पटाव गिरने से 7 जने दब गए। जिनको गंभीर चोट लगी है। 4 जने अधिक घायल हैं। 3 को कम चोट लगी है। सबको रामगढ़ से अलवर रेफर किया गया।


ये सात लोग गंभीर घायल

अनिल (25) का मकान बन रहा था। अनिल का बड़ा भाई सुरेश (45), बीच वाला भाई सुनील(30) , सुरेश का लड़का लाभ सिंह (20) घायल हैं। घायल ललित (25) पड़ौसी सुनील का साला है। घायल बंटी (25) पड़ौसी है। सातवां घायल रोहिताश (20) है। जो सुनील के साढू का लड़का है। सुनील बडौदामेव के पास फौरपड़ी गांव है। इनमें से बंटी, सुरेश व सुनील अधिक गंभीर घायल हैं। बंटी के पैर टूट गए।