Aapka Rajasthan

Alwar खाना बनाते समय 24 वर्षीय युवक झुलसा, हालत गंभीर

 
Alwar खाना बनाते समय 24 वर्षीय युवक झुलसा, हालत गंभीर 

अलवर न्यूज़ डेस्क, अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र के चोर डूंगरी मोहल्ले में 24 वर्षीय व्यक्ति खाना बनाते समय झुलस गया। अचानक गैस सिलेंडर की नली निकल गई। जिससे आग कपड़ों में लगी। आग बुझाते समय हाथ भी झुलस गए। जिला असपतल में इलाज जारी है। चोर डूंगरी निवासी कृष्ण कुमार सैनी मंगलवार को घर पर खाना बना रहा था। तब अचानक सिलेंडर से लगी नली निकल गई और आग भभक उठी। वहीं खड़े कृष्ण के कपड़ों मे आग लगी। वह भागा और आग बुझाने की कोशिश की। जलते हुए कपड़ों को निकाला। तब उसके हाथ भी झुलस गए। पेट का हिस्सा ऊपर तक झुलसा है। जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसका इलाज जारी है।

आग से झुलसा युवक अस्पताल में भर्ती। - Dainik Bhaskar

मृतक की पत्नी ज्योति सैनी ने बताया कि कृष्ण हलवाई का काम करता है। खुद के घर पर खाना बनाते समय यह घटना हुई है। परिवार के लोगों को कृष्ण के चिल्लाने पर पता लगा। उसके बाद सबने मिलकर आग को बुझाया और कृष्ण को अस्पताल लेकर आए।