Aapka Rajasthan

अजमेर में जल संकट को लेकर महिलाओं का फूटा गुस्सा: मटके फोड़े, प्रशासन को दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

 
अजमेर में जल संकट को लेकर महिलाओं का फूटा गुस्सा: मटके फोड़े, प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी

अजमेर में गर्मी बढ़ते ही पानी की समस्या शुरू हो गई है। सोमवार को वार्ड 72 की राजीव कॉलोनी की महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने मटके फोड़कर अधिकारियों से जल्द पानी की समस्या का समाधान करने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। सोमवार को अजमेर नगर निगम के वार्ड 72 की राजीव कॉलोनी में रहने वाली महिलाओं ने एकत्रित होकर पानी की समस्या का विरोध किया। 

महिलाओं ने मटके फोड़कर पानी की समस्या का समाधान करने की मांग की है। क्षेत्र की निवासी रेखा ने बताया कि पहले एक दिन छोड़कर पानी आता था। अब नलों में पानी आना बंद हो गया है। कॉलोनी के कई घरों में पानी नहीं आ रहा है। इस संबंध में पार्षद और जलदाय विभाग के अधिकारियों को शिकायत भी दी गई। लेकिन आज तक शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

सुनने वाला कोई नहीं है। इसी के विरोध में आज मटके फोड़ प्रदर्शन किया गया। जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। युवती ने बताया कि राजीव कॉलोनी में पानी की समस्या लंबे समय से चली आ रही है। 5 दिन के अंतराल पर पानी की आपूर्ति की जा रही है। लोगों को पानी लाने के लिए 2 किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है। गर्भवती महिलाओं को भी पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।