Ajmer में सुबह से मौसम साफ, स्कूलों में आज छुट्टी
अजमेर न्यूज़ डेस्क, अजमेर शहर में सोमवार सुबह से मौसम साफ है। तेज धूप खिली हुई है। लगातार चौथे दिन भी कुछ कालोनियां और सड़के पानी भरा हुआ है। शहर की फॉयसागर झील की पाल में रिसाव के चलते खतरा पैदा हो गया है। सेना ने फॉयसागर सहित पानी निकासी के कई इलाकों का जायजा लिया। सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ को 24 घंटे अलर्ट पर रखा गया है। रिसाव रोकने के लिए मिट्टी से भरे करीब 1000 से ज्यादा कट्टे पाल के भी और बाहर बिछाए गए हैं। प्रशासन ने आज भी स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है। सभी सरकारी और निजी स्कूलों के 12वीं तक के बच्चों की आज छुट्टी रहेगी। सभी सरकारी कर्मचारी, अफसर के अवकाश भी निरस्त कर दिए गए हैं। जिनके तबादले हो गए हैं उन्हें हालात सामान्य होने के बाद रिलीव करने की निर्देश दिए गए हैं। शहर में आनासागर के पानी के कारण प्रमुख 4 सड़कों पर आवाजाई न के बराबर है।
आज भी भारी बारिश के आसार
मौसम विभाग ने अजमेर संभाग में अधिकांश भारी बारिश की संभावना जताई है। वही 12-13 सितंबर तक बारिश की गतिविधियां जारी रहने के आसार हैं। इस बीच तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार सितंबर के 8 दिन में अब तक 222.1 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है।
