Aapka Rajasthan

अजमेर में तेल व्यापारी के गोदाम में चोरी, 50 हजार के पीपे पार

 
अजमेर में तेल व्यापारी के गोदाम में चोरी, 50 हजार के पीपे पार

घटना अजमेर के पड़ाव इलाके की है, जहां स्थित एक खाद्य तेल व्यापारी के गोदाम में चोरों ने देर रात धावा बोला। चोरों ने गोदाम के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखे तेल के पीपों को चोरी कर लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चोरी गए तेल के पीपों की कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई जा रही है। सुबह जब व्यापारी गोदाम पर पहुंचा, तो ताले टूटे हुए देखकर घटना का पता चला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पीड़ित व्यापारी की शिकायत के आधार पर क्लॉक टावर थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस:
पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। साथ ही संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

बढ़ती चोरी की घटनाएं:
इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि रात के समय सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत किए जाने की जरूरत है।