Ajmer RAS-2021 इंटरव्यू का पांचवां चरण शुरू, 12 अक्टूबर तक चलेगी प्रक्रिया

2021 में हुई थी परीक्षा
राज्य सेवा के 363 तथा अधीनस्थ सेवाओं के 625 पदों के लिए भर्ती निकाली।
28 जुलाई से 27 अगस्त 2021 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे।
प्रारंभिक परीक्षा समस्त जिला मुख्यालय एवं उपखंड स्तर पर 27 अक्टूबर 2021 हुई थी।
प्रारंभिक परीक्षा के लिए 6 लाख से अधिक अभ्यर्थी पंजीकृत किए गए थे।
मुख्य परीक्षा का आयोजन 113 केंद्रों पर किया। करीब 20 हजार कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड थे।
मुख्य परीक्षा 20 व 21 मार्च 2022 को प्रदेश के सभी संभाग मुख्यालय पर हुई थी।
करीब 20 हजार में से 18 हजार शामिल हुए। औसत 88 प्रतिशत उपस्थिति रही।
30 अगस्त 2022 को श्रेणीवार कट ऑफ मार्क्स भी परिणाम के साथ ही जारी हुए।
RPSC अपडेट....कनिष्ठ विधि अधिकारी एग्जाम फार्म में करें करेक्शन
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा कनिष्ठ विधि अधिकारी (विधि एवं विधिक कार्य विभाग) परीक्षा 2023 में संशोधन का अवसर दिया गया है। 19 सितंबर से 28 सितंबर 2023 तक अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, फोटो, जन्म तिथि व जेंडर के अतिरिक्त अन्य संशोधन ऑनलाइन किए जा सकेंगे। परीक्षा का आयोजन 4 एवं 5 नवंबर 2023 को किया जाना प्रस्तावित है।